वहीं १९ मई की दोपहर में सीएम हेलीकाप्टर से पोड़ीउपरोड़ा के गुरसिया पहुंचेंगे। जहां स्वागत सभा का आयोजन किया गया है। यहां से सीएम विकास रथ से कटघोरा पहुंचेंगे। जहां पर आम सभा रखी गई है। चार बजे से लेकर पांच बजे तक सभा आयोजित होगी। इसके बाद छुरीकला में सीएम पहुंचेंगे। छुरीकला, जैलगांव, दर्री में भाजपाईयों द्वारा स्वागत सभा रखा गया है। जहां से सीएम के शहर पहुंचने के बाद कुछ देर के लिए समय आरक्षित रखा गया है।