
मां आदिशक्ति की भक्ति
कोरबा। Navratri 2023 : नवरात्रि पर्व को लेकर देवी मंदिरों में भक्तों की आस्थ देखते ही बनी। ब्रहमुहूर्त पर दीप जलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो शुभ मुहूर्त पर देर शाम तक जारी रही। विशेष पूजा-अनुष्ठान के साथ महाआरती की गई।
इस अवसर पर मंदिर परिसर मां जगत-जननी के जयकारे से गुंजायमान होता रहा। मां सर्वमंगला का दरबार इस बार भक्तों की 12 हजार से अधिक आस्था की दीपों दीपों से जगमगा उठी। यह भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। मां आदिशक्ति के दरबार में मत्था टेकने भक्त आतुर दिखे। कई भक्त आठ से 10 किलोमीटर पदयात्रा कर कई घंटे लंबी कतार में खडे़ होकर दर्शन के लिए इंतजार करते रहे।
मां आदिशक्ति का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं प्रतिपदा की देर शाम तक भक्तों ने दीप जलाने के लिए पंजीयन कराया। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख और समद्धि की कामना की। इसी तरह शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा।
Published on:
16 Oct 2023 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
