11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो में देखिये क्या हुआ जब सड़क पर दौड़ रही बाइक पर गिर गया बिजली का तार

चालू लाइन में बिजली का खंभा गिरा, करंट की चपेट आकर बाइक जली, बाल बाल बचा चालक

less than 1 minute read
Google source verification
चालू लाइन में बिजली का खंभा गिरा, करंट की चपेट आकर बाइक जली, बाल बाल बचा चालक

वीडियो में देखिये क्या हुआ जब सड़क पर दौड़ रही बाइक पर गिर गया बिजली का तार

कोरबा. बिजली कंपनी के कोरबा पश्चिम स्थित आवासीय कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट का खंभा टूट गया। इससे तार सडक़ पर गिरा। इसकी चपेट में आकर एक कर्मचारी झुलस गया। उसे विभागीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक अन्य कर्मी की जान बाल बाल बच गई।

घटना बुधवार सुबह लगभग छह बजे की बताई जा रही है। क्रांतिनगर नगर स्थित आवासीय कॉलोनी की एक स्ट्रीट लाइट का खंभा टूटकर सडक़ पर गिर गया। इससे तार का संतुलन बिगड़ गया। दो और खंभे क्षतिग्रस्त हो झूक गए। एक पेड़ भी बिजली की तार पर गिर गया था। तार सडक़ पर पड़ा हुआ था। सडक़ पर गिरे तारों को राहगिर देख नहीं सके। सुबह छह बजे तार को पार करने की कोशिश में बहरता राम साहिल नाम का कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। उसे सीएसईबी के विभागीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। बहरता राम की चपेट में आने के थोड़ी देर बाद एक अन्य व्यक्ति बाइक से तार को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसबीच बाइक करंट की चपेट में आ गई। शार्ट सर्किट से बाइक में आग लग गई। चालक की जान बाल बाल बची। घटना के बाद से व्यक्ति लापता है।