27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथी उत्पात : सात किसानों की बाड़ी को उजाड़कर सब्जी की फसल को पहुंचाया नुकसान, दहशत में ग्रामीण

- हाथियों के और भी आक्रमक हो जाने से ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग की भी बढ़ गई है चिंता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 19 Jun 2018, 11:11 AM IST

हाथी उत्पात : सात किसानों की बाड़ी को उजाड़कर सब्जी की फसल को पहुंचाया नुकसान, दहशत में ग्रामीण

हाथी उत्पात : सात किसानों की बाड़ी को उजाड़कर सब्जी की फसल को पहुंचाया नुकसान, दहशत में ग्रामीण

कोरबा. हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों ने सात किसानों की बाड़ी को रौंदते हुए फसल को नुकसान पहुंचाया है। लगातार घटनाओं से ग्रामीण दहशत में है। खेती किसानी का काम पूरी तरह से चौपट होते जा रहा है। करतला रेंज के ग्राम कोई और कोटमेर में हाथियों ने सात किसानों की बाड़ी को उजाड़कर सब्जी की फसल को नुकसाान पहुंचाया है। हाथियों के और भी आक्रमक हो जाने से ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।

एक दिन पूर्व करतला रेंज के ग्राम सकदुकला जंगल में महिला व पुरूष को मारने के बाद हाथियों का एक झुंड रेंज के कोई व कोटमेर की ओर पहुंच चुका है। जहां बीती रात हाथियों के दल ने भारी उत्पात मचाते हुए आम, कटहल व केला के पौधों को तहस-नहस कर दिया है। इसके अलावा अन्य सब्जी की फसल भी बर्बाद हो गया है। जिससे किसानों को का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Read More : अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित शिविर में इतने लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

ग्रामीणों ने बाड़ी नुकसान की सूचना सोमवार को सुबह वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसकी सूचना पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फसल नुकसानी का आंकलन किया। उधर करतला के अलावा कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई रेंज के नवापारा बीट में हाथियों की हलचल लगातार कायम है। हाथियों ने रविवार को यहां एक महिला को कुचल दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। बताया जाता है कि क्षेत्र में मौजूद 13 हाथियों का यह झुंड बेहद आक्रामक हो चुका है। क्षेत्र में हुए हाथी के मौत के बाद दंतैल अधिक आक्रामक हो गए है। अभी भी नवापारा बीट में हाथियों का खतरा बरकरार है।

उल्लेखनीय है पिछले तीन दिनों हाथियों ने करतला क्षेत्र में दो को मौत के घाट उतार दिया है। शनिवार को सुबह एक महिला को मौत के घाट उतारने के बाद देर रात लगभग आठ हाथियों ने एक और वृद्ध की जान ले ली। यह वृद्ध तालाब की ओर जा रहा था कि उसका सामना हाथियों से हो गया था और भागने की कोशिश की लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भाग नहीं सका। हाथियों ने उसे बुरी तरह से कुचल डाला और मौके पर ही मौत हो गयी। हमले का शिकार हुए वृद्ध का नाम रामचरण राठिया पिता लटी राम राठिया उम्र ७५ वर्ष है। इसी गांव में शनिवार को भोर में एक महिला हाथी हमले में मर गयी। यह महिला डोरी बीनने के लिए जंगल जा रही थी और उसी वक्त हाथियों ने उसे कुचल डाला।

ये गांव अधिक प्रभावित
मातमार, गेरांव, कोरकोमा, चिर्रा, बैगामार, तौलीपाली, कुदमुरा, जिल्गा, कटकोना, बरपाली, कलमीटिकरा, गिरारी, कलगमार, तराईमार, सोलवा, बासीन, धौराभाटा, सलिहाभाठा, बोतली, बासिन, मदनपुर, कोरकोमा, बुंदेली, आमाडांड, सुखरीकला, चचिया समेत ३४ गांव शामिल हैं।