27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित शिविर में इतने लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

- इस अवसर पर डा. सुमन कुमार नाग, डा.मनोज सोनी, डॉ. अंकुश सिंघल, डा. प्रणय जैन मुख्य रूप से डाक्टर उपस्थित रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 19 Jun 2018, 10:33 AM IST

अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित शिविर में इतने लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित शिविर में शहरवासियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कोरबा. अग्रवाल सभा कोरबा की ओर से एक दिवसीय जांच एवं परामर्श शिविर का अयोजन अग्रवाल सभा कोरबा व रायपुर के निजी अस्पतालों के द्वारा आग्रोहा भवन में किया गया । इसमें विशेष डाक्टरी टीम के द्वारा मरीजों को उचित परामर्श दिया गया तथा जांच का कार्य किया गया। शिविर में अग्रवाल सभा के द्वारा रायपुर से आये डाक्टरों की टीम का अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया।

जिसके साथ ही शिविर की शुरूआत की गई । इस अवसर पर डा. सुमन कुमार नाग, डा.मनोज सोनी, डॉ. अंकुश सिंघल, डा. प्रणय जैन मुख्य रूप से डाक्टर उपस्थित रहे। इस अवसर पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि शिविर के माध्यम से आम लोगों को उचित मार्गदर्शन भी प्राप्त हो जाता है जिससे उनके रोगों को समझने व बीमारी का ईलाज कितना हुआ और कितने हमें क्या करना है की उचित सलाह डाक्टरों के द्वारा प्रदान किए जाने से लाभ मिलता है। शिविर में मधुमेह, बीपी, व ईसीजी, जैसे जांच भी की गयी।

इस शिविर में 227 लोगों ने लाभ लिया, सचिव पवन अग्रवाल ने उपस्थित डाक्टरों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा व अन्य सहयोगी कार्यकारिणी से अग्रवाल सभा के उपाध्याक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कैलाश मोदी, नारायण अग्रवाल, रामवतार सिंघल, कैलाश अग्रवाल, सतीश जालान, दीपक अग्रवाल, रामवतार अग्रवाल, विमल जाजोदिया, मुकेश गोयल, महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन केडिया, अर्चना अग्रवाल, अग्रसेन भवन व अग्रोहा भवन के समस्त कर्मचारियों का भरपूर सहयोग रहा।