घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। एक दंतैल हाथी जंगल से निकलकर गांव परला में घुस गया। उसने गांव में रहने वाले सुनील एक्का के मकान को नुकसान पहुंचाया। सिर और सूंड से मारकर मकान के सामने की परछी को गिरा दिया। दंतैल हाथी द्वारा मकान तोड़ने का वीडियो थर्मल ड्रोन में भी कैद हुआ है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे जंगल की ओर खदेड़ा। इधर गांव में हाथी के लगातार तीसरे दिन आने से लोग दहशत में हैं। जान-माल की सुरक्षा के लिए रतजगा कर रहे हैं। इस कार्य में वन विभाग ग्रामीणों का सहयोग कर रहा है।