25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी.. बदली की वजह से दिन के तापमान में गिरावट, रात का पारा चढ़ा

CG Weather Update: कोरबा जिले में मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather

Weather

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इसकी वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात के तापमान में इजाफा हुआ। सोमवार सुबह से कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छटने लगा।

बता दें कि नदी, नहर, तालाब और नाला के आसपास सुबह सात बजे तक कोहरा रहा। मुख्य मार्ग पर वाहन चालकों को आवाजाही में काफी असुविधा हुई। कोहरे की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस वजह से चालक अपनी गाड़ियों की हेटलाइट जलाकर आगे बढ़े। गाड़ियों की रतार भी धीमी रही। दिनभर आसमान में बदली छाई रही। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इसकी वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: CG Weather Update: बादल छंटेंगे फिर लौटेगी ठंड, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

CG Weather Update: सुबह छाया रहा कोहरा

मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया। रात में बदली की वजह से तापमान में इजाफा के साथ न्यनूतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन में बदली की वजह से ठंड अधिक रही। लोग दिन में भी शॉल, स्वेटर, मफलर और टोपी सहित अन्य गर्म कपडे़ का सहारा लिया।

इधर ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। तापमान में बदलाव के कारण सेहत खराब हो रहा है। मौसम लगातार बदल रहा है और इसका असर स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है।आने वाले दिनों में बदलाव की संभावना बनी हुई है।