28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक के ऊपर चढ़कर हेल्पर सूखी टहनी से विद्युत प्रवाहित तार को उठाकर करा रहा था वाहन पार, करंट की चपेट में आने से झुलसा, गंभीर

Helper scorched: हाइवे की जर्जर स्थिति चालकों के लिए जानलेवा बन रही है। गुरुवार को करंट की चपेट में आकर एक हेल्पर बुरी तरह झुलस गया। उसे सिम्स रेफर किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 11 Oct 2019, 11:35 AM IST

ट्रक के ऊपर चढ़कर हेल्पर सूखी टहनी से विद्युत प्रवाहित तार को उठाकर करा रहा था वाहन पार, करंट की चपेट में आने से झुलसा, गंभीर

ट्रक के ऊपर चढ़कर हेल्पर सूखी टहनी से विद्युत प्रवाहित तार को उठाकर करा रहा था वाहन पार, करंट की चपेट में आने से झुलसा, गंभीर

कोरबा. गुरुवार को रायपुर से एक ट्रक पर पाइप लेकर चालक बिलासपुर-पाली रास्ते अंबिकापुर जा रहा था। हाइवे पर पाली थाना क्षेत्र में पहुुंचने पर चालक को पता चला कि मुनगाडीह का पुल टूट गया। चालक गाड़ी को पीछे मोड़ दिया। मुनगाडीह से कोरबी, करतली, डुमरकछार होकर कटघोरा के रास्ते अंबिकापुर जाने के लिए निकला। गाड़ी बगदेवा पहुंची थी कि चालक की नजर 11 केवी के लाइन पर पड़ी।

चालक को आशंका हुई कि ट्रक का बॉडी लाइन को टच कर सकता है। उसने हेल्पर को ट्रक के उपर चढ़ा दिया। तार गाड़ी के सम्पर्क में न आए इसे देखने के लिए कहा। हेल्पर ट्रक पर चढ़कर तार को सूखी लकड़ी से उठाकर गाड़ी को पार कराने की कोशिश कर रहा था। इस बीच करंट की चपेट में आ गया। वह बुरी तहर झुलस गया। उसे बेहोशी की हालत में पाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हेल्पर का नाम कुंदन यादव बताया जा रहा है, नागपुर का निवासी है।

Read More: जमीन पर उतर आए राम और कृष्ण, प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को खाट पर लेटाकर नाला कराया पार

गौरतलब है कि इसके पहले पाली थाना क्षेत्र में एक यात्री बस करंट की चपेट में आ गई थी। इसमें आधा दर्जन यात्री झुलस गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाइवे की स्थिति खराब होने से छोटी बड़ी गाडिय़ां ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर आना-जाना कर रही हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र मेें बिजली के खंभे की ऊंचाई कम है। इससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

Read More: Chhattisgarh News