बड़े नेताओं ने बनाई दूरी युवाओं ने दी गिरफ्तारी
काला झंडा दिखाने के लिए जोगी कांग्रेस के जिला स्तर के बड़े नेताओं ने जहां दूरी बनाई। वहीं युवाओं ने ही औपचारिकता के लिए विरोध जताया। जिलाध्यक्ष शिव अग्रवाल, कोरबा विधानसभा प्रत्याशी रामसिंह अग्रवाल, अर्चना उपाध्याय सहित अन्य नदारद रहे। वहीं दीपनारायण, मनीराम जांगड़े, दीपक वर्मा समेत अन्य युवा कार्यकर्ता ही विरोध जताने पहुंचे।