30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Korba Crime News: धनतेरस की रात बदमाशों ने कार में लगाई आग, व्यापारियों के प्रदर्शन के बाद आरोपी गिरफ्तार

Crime News: धनतेरस की देर रात एक युवक ने शहर के बड़े व्यापारिक क्षेत्र दर्री रोड में जमकर उत्पात मचाया। सिटी कोतवाली के समीप ओवर ब्रिज के नीचे युवक ने घर के सामने खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 31 Oct 2024, 7:30 AM IST

Korba Crime News

Korba Crime News: कोरबा में घर के सामने खड़ी एक कार को निगरानी बदमाश ने आग के हवाले कर दिया। धारदार हथियार से कार को नुकसान पहुंचाया। कार एक हिस्सा जलकर राख हो गया है। घटना से नाराज व्यापारियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज पेट्रोल पंप के पास चक्काजाम कर हंगामा और प्रदर्शन किया। पुलिस से निगरानी बदमाश के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। मांगों के समर्थन में पुलिस को ज्ञापन सौंपा।

बताया जाता है कि दर्री रोड पर कोतवाली थाना क्षेत्र में हेमंत अग्रवाल का निवास है। रात के समय उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच शातिर बदमाश चंदन यादव अपने दो सहयोगियों के साथ पहुंचा। कार को धारदार हथियार से नुकसान पहुंचाया। रात लगभग दो बजे उसने कार में आग लगा दिया।

मामले की जानकारी दर्री रोड में रहने वाले व्यापारियों को हुई। व्यापारी संघ नाराज हो गया और लोग बड़ी संख्या में बुधवार की सुबह दर्री रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे पेट्रोल पंप के करीब पहुंचे। लोगों ने सड़क को थोड़ी देर के लिए जाम कर दिया और घटना को लेकर नाराजगी जताई। आरोपी के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़े: मां-बेटे ने मिलकर की लाखों की ठगी, पहले 17 महिलाओं को मीठी बातों में फंसाया, फिर… कारनामा जानकर उड़ जाएंगे होश

बदमाशों के हौसले बढ़ रहे

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में पुलिस सही तरीके से पेट्रोलिंग नहीं कर रही है। इस कारण बदमाशों के हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने धनतेरस के दिन आग लगाने की घटना को बेहद गंभीर बताया। पुलिस से मांग किया कि आगजनी की घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। मांगों के समर्थन में व्यापारी कई घंटे तक बैठे रहे। घटना को लेकर पुलिस ने प्रार्थी हेमंत अग्रवाल की रिपोर्ट पर तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।