22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Korba News: आधी रात अनियंत्रित होकर घर में घुसा कैप्सूल वाहन, लाखों का समान हुआ खराब, बड़ी अनहोनी टली…

CG News: कोरबा में प्रगतिनगर मार्ग पर एक फ्लाई ऐश कैप्सूल वाहन कच्चे मकान में जा घुसा। हसदेव नदी पर बने नए पुल के पास यह घटना हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
Korba News: आधी रात अनियंत्रित होकर घर में घुसा कैप्सूल वाहन, लाखों का समान हुआ खराब, बड़ी अनहोनी टली…

Korba News: कोरबा दर्री प्रगति नगर- कोरबा मार्ग पर कैप्सूल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में घुस गया। हालांकि मकान में किसी के नहीं होने से अनहोनी नहीं हुई।

बिजली घरों से निकलने वाले राख को ढोने में वर्तमान में कैप्सूल गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंगलवार-बुधवारी दरम्यानी रात कैप्सूल वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित एक मकान में जाकर घुस गया। टक्कर इतना जोरदार था कि घटना में मकान का दीवार गिर गया। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली। घटना की जानकारी देर रात पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक को पकड़ लिया।

बताया जाता है कि इस मकान में कोई नहीं था। जिस व्यक्ति का यह मकान है वह यहां से लगे अपने दूसरे घर में सोया हुआ था। इस मकान में ताला लगा हुआ था। घटना कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं है लेकिन आशंका है कि ड्राइविंग के दौरान चालक को झपकी आई होगी और इससे वाहन अनियंत्रित हुई होगी। सड़क से उतरकर वाहन मकान में घुस गया।

यह भी पढ़े: राजिम कुंभ कल्प में हादसा.. नदी में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में छाया मातम

इस मार्ग पर कई हादसे हुए

गौरतलब है कि दर्री क्षेत्र में इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हुए थे। इसमें कई लोगों की जान चली गई है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की ओर से प्रगति नगर दर्री रोड पर कई जगह स्पीड ब्रेकर भी बनाए गए हैं लेकिन इस मार्ग पर गाड़ियों का दबाव अधिक होने के कारण कई स्थान पर ब्रेकर उखड़ गया है और वाहन काफी तेज गति से आना-जाना कर रहे हैं। इससे दुर्घटनाएं हो रही है।