
आरोपी युवक हुआ ठगी का शिकार
कोरबा। Chhattisgarh News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस से बचाने का झांसा देकर भयादोहन और ठगी के दो आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है।
बताया जाता है कि आरोपियों में अरसद अली और ज्योति नाम की एक महिला शामिल है। बताया जाता है कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाले युवक यवुती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। इस बीच अरसद और ज्योति आरोपी युवक तक पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक को पुलिस से बचाने का झांसा दिया। जांच कर रहे अधिकारियों से अपना परिचय बताया। चार लाख रुपए लिया। पुलिस की जांच बढ़ी। पुलिस ने धर पकड़ चालू की तो मामले का खुलासा हुआ। इस बीच अरसद और ज्योति ने दो लाख रुपए लौटा दिया। दो लाख रुपए नहीं दे रहे थे। पीड़ित पक्ष की ओर पुलिस को शिकायत की गई थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
Published on:
24 Nov 2023 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
