
वाय केयर कम्पनी के चेयरमैन सहित 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
कोरबा . मुम्बई से इजराइल धार्मिक यात्रा के नाम पर 24 लोगों से लाखों रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। लोगों ने दीपका थाने में वाय केयर कम्पनी के चेयरमेन, समेत 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
दीपका पुलिस ने बताया कि एनसीएच कॉलोनी दीपका निवासी देवेन्द्र साधु ने शिकायत दर्ज कराई है कि उससे और अन्य 24 अन्य लोगों से इजरायल धार्मिक यात्रा कराने के नाम पर वाय केयर कम्पनी द्वारा राशि ली गई थी।
प्रति व्यक्ति 21 हजार 111 रूपए लिए गए। 17 मार्च से 23 मार्च तक यह यात्रा होनी थी। उन्हें बताया गया था कि पूरी व्यवस्था कम्पनी द्वारा की जाएगी। लेकिन यात्रा से पहले ही उन्हें बताया कि कुछ तकनीकी समस्याओं की वजह से इसे रदद् कर दिया गया है। नई तिथि का ऐलान कर दिया जाएगा। पर एक माह बीतने के बाद भी ना तो नई तिथि तय की गई।
ना ही पैसे लौटाएं गए। 24 लोगों से लगभग साढ़े चार लाख रूपए लिए गए थे। अब कम्पनी द्वारा किसी तरह का जवाब नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर प्रार्थी ने दीपका थाने में वी केयर कम्पनी के चेयरमेन व मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील सरदाना, बलरात महिलक सहित 14 को फाउंडर मेम्बर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
कम्पनी मुंबई की, धार्मिक यात्रा के खिलाफ शिकायत नहीं करा रहे थे लोग
वी केयर कम्पनी मुंबई की है। जिसने लोगों को धार्मिक यात्रा का सब्जबाग दिखाया था। कम्पनी ने एक प्लान बनाया था जिसे जर्नी टू द हलीलैंड इजराइल का नाम दिया गया था। जिसमें इजराइल की कई धार्मिक जगहों पर ले जाने की बात कही गई थी। लोग धार्मिक यात्रा की वजह से पहले शिकायत नहीं करना चाहते थे। कम्पनी भी इसी का फायदा उठा रही थी। लोग जब पैसे की मांग करने लगे। तो कम्पनी के अधिकारी इसके लिए आनाकानी करते रहे।
पम्पलेट से आए थे सम्पर्क में, कम्पनी के लोग पैसे लेने पहुंचे थे
पीडि़त देवेन्द्र साधु एसईसीएल में लोडिंग इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हंै। देवेन्द्र ने बताया कि वह पम्पलेट की वजह से कम्पनी के संपर्क में आया था। कम्पनी ने शुरूआत में बताया कि इजराइल में यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए एक साल पहले एडवांस बुकिंग करानी पड़ती है। जिससे कम दर में यह यात्रा हो जाएगी। देेवेन्द्र ने इसकी जानकारी अपने परिचितों व सहकर्मियों को दी। जिससे लगभग 24 और लोगों ने यात्रा के लिए इच्छा जताई। जिसके लिए राशि लेने के लिए कम्पनी के लोग पहली किश्त लेने के लिए दीपका भी आए थे। शेष राशि किश्तों मेें बैंक खाते में जमा कराया गया था।
Published on:
21 Apr 2018 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
