26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले साथ बैठकर छलकाया जाम फिर नशे में बहन के भाई ने जीजा की कर दी हत्या

- शहर के अमरैय्यापारा की घटना, वारदात के बाद अरोपी फरार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 1 Apr 2018, 8:57 PM IST

पहले साथ बैठकर छलकाया जाम फिर नशे में बहन के भाई ने जीजा की कर दी हत्या

कोरबा . रिश्ते में जीजा-साले ने पहले तो साथ बैठकर जमकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इनता बढ़ गया कि नशे में धुत बहन के भाई ने गला दबाकर जीजा की हत्या कर अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ दिया। वारदात के बाद घटना को अंजाम देने वाला आरोपी फरार है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानिकपुर चौकी अंतर्गत अमरैय्यापारा की यह घटना है। जहां का निवासी राहुल दुबे पिता श्याम दुबे 31 वर्ष हमाली का काम करता था। जिसने कुछ वर्ष पूर्व अमरैय्यापारा में रहने वाले सुकेश केंवट 20 वर्ष की बहन के साथ प्रेम विवाह किया था।जीजा-साले दोनों ही टीपी नगर क्षेत्र में हमाली का काम किया करते थे।

Read More : पोरथा डकैती के मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

घटना वाली रात दोनों ने रामनगर स्थित शराब दुकान से शराब खरीदकर राहुल दुबे के घर पहुंचे। काम से लौटकर दोनों एक साथ बैठकर अक्सर साथ में ही शराब पीते थे। शराब पीने के दौरान रात्रि लगभग 10 बजे के बाद शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद होने लगा। धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। इसी बीच सुकेश केंवट ने गला दबाकर जीजा राहुल की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धारा 174 के तहत मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को पकडऩे पुलिस प्रयास कर रही है।