
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। इससे तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन लोगाें को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को अधिकतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया था।
CG Weather Update: मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखा जा रहा है। धीरे-धीरे यह क्षेत्र कमजोर पडे़गा और इसके बाद मौसम साफ होगा। इससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पडे़गी।
बदल रहे मौसम के कारण लोगाें के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इस बार सर्दी और खांसी जल्दी ठीक नहीं हो रही है। खांसी के मरीज परेशान हैं। उन्हें हफ्ते भर से पहले खांसी से छुटकारा नहीं मिल रहा है। खांसी जिन लोगाें को परेशान कर रही है। इसमें बच्चे और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। मौसम की मार इन पर ज्यादा पड़ रही है। शिशु रोग विशेषज्ञों के पास सर्दी जुकाम से पीड़ित बच्चों को लेकर परिवार के सदस्य पहुंच रहे हैं।
Published on:
21 Dec 2024 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
