23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुष्कर्म के आरोपी जनपद सदस्य के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामला शांत होने के बाद आरोपी घर आकर छिपा हुआ था

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Apr 25, 2018

मामला शांत होने के बाद आरोपी घर आकर छिपा हुआ था

मामला शांत होने के बाद आरोपी घर आकर छिपा हुआ था

कोरबा/चैतमा. अनाचार का आरोपी जनपद सदस्य के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामला शांत होने के बाद आरोपी घर आकर छिपा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर पकड़कर जेल भेज दिया है।


चैतमा चौकी प्रभारी एम आर मरकाम ने बताया कि पाली जनपद पंचायत की सदस्य सरोज कंवर का पति सुरेश कंवर छह दिन पहले 12 अप्रैल की रात एक बजे इस घटना को अंजाम दिया था। पीडि़त महिला का पति गांव के ही दूसरे मोहल्ले में शादी में गया हुआ था। शादी से आने के बाद वह दूसरे कमरे में जाकर सो गया। रात लगभग एक बजे सुरेश कंवर उसके घर पहुंचा। चूंकि कच्चे घर का दरवाजे को बंद करने की बजाए सिर्फ ढक दिया गया था। जिसकी वजह से आरोपी सीधे महिला के कमरे में घुस गया।


महिला ने जब इसका विरोध किया तब उसके मुंह को दबाकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया। जब महिला चीखने लगी तो उसका पति आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा। तब आरोपी भाग निकला था। पीडि़त का पति और उसके भतीजे ने आरोपी को दौड़ कर पकड़ा था। लेकिन छुड़ाकर भाग निकला था।


मामले में पीडि़ता ने चैतमा चौकी में आरोपी के खिलाफ 450, 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है। बाद में आरोपी ने मामले को रफादफा करने के लिए गांव मेें बैठक भी रखी थी। इधर आरोपी घर पर छिपा हुआ था। जिसे चैतमा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
--------------

देवर ने भाभी और बड़े भाई पर किया ईंट से हमला
कोरबा . पैसे की मांग को लेकर देवर ने अपनी ही भाभी और बड़े भाई पर ईंट से हमला कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालको थाना क्षेत्र के ग्राम औंराकछार में रहने वाली मथनबाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करती है। उसका देवर भवन सिंह आदतन शराबी है जो विगत 3 वर्षों से जमीन के एवज में पैसे की मांग को लेकर झगड़ता है। 21 अप्रैल को घर के खपरैल को तोड़ दिया था।

सोमवार को वह डंडा लेकर घर पहुंचा। आते साथ भवन सिंह डंडा से महिला से मारपीट करने लगा कि मारपीट करता देख जब उसका पति बीच बचाव करने गया तो उसे भी ईंट से मारा और बोला कि पैसा का हिस्सा नहीं दोगे तो जान से मार कर खत्म कर दूंगा। इससे महिला व उसके पति को चोट लगी है इन्हें अस्पताल दाखिल कराया गया है।