31 तक जमा कर सकते हैं आप्शन
इस बीच कोयला मजदूर सभा(एचएमएस) के गेवरा प्रोजेक्ट (गेवरा क्षेत्र) के सचिव एसएसी मंसूरी ने बताया कि कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) शाखा गेवरा प्रोजेक्ट के जिन सदस्यों की मेंबरशिप एचएमएस के अलावा अन्य श्रमिक संगठन में है, ऐसे सदस्य महाप्रबंधक ऑफिस गेवरा प्रोजेक्ट में जाकर आप्शन जमा कर सकते हैं।आप्शन न जमा करने की स्थिति में एचएमएस के अलावा अन्य संगठन में सदस्यता काट दी जाएगी और इससे सदस्यों का आर्थिक नुकसान होगा।आप्शन जमा किए जा रहे हैं और यह ३१ अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे।