इंण्डस्ट्रीयल एरिया के सबस्टेशन में ट्रिपिंग की समस्या की वजह से यह पूरा इलाका रात भर अंधेरे में रहा। चूंकि इस सबस्टेशन से डुमरडीह, नकटीखार व बालको का भी कुछ इलाका जुड़ा हुआ है लिहाजा पूरा क्षेत्र बंद रहा। इसके बाद कोसाबाड़ी सबस्टेशन से जुड़े हुए सीएसईबी कॉलोनी, कोसाबाड़ी, आरपीनगर, पोड़ीबहार, खरमोरा समेत अन्य इलाके में कुछ जगह बिजली रही तो कुछ जगह गुल रही। इसी तरह तुलसीनगर सबस्टेशन से भी जुड़े लगभग चार से पांच वार्ड में आपूर्ति ठप्प रही। टीपीनगर का मुख्य इलाका में ही रात ३ बजे बिजली आ सकी। शारदाविहार, अमरैय्यापारा सहित अन्य जगहों पर बिजली सुबह ५ बजे लौट सकी।