उरगा थाना अंतर्गत ग्राम कटबितला-भैंसामुड़ा निवासी चैतराम 45 वर्ष अपने साथी चंदराम के साथ अपने ससुराल आया हुआ था। दोनों चैतराम की सुपर एक्ससेल मोपेड से ससुराल जंाजगीर जिला अंतर्गत बाराद्वार थाना के ग्राम सरहर देर शाम पहुंचे। रातभर रूकने के बाद वे मोपेड से गृहग्राम कटबितला आने के लिए मंगलवार की सुबह 6 बजे रवाना हुए।