आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर तीनों ही पार्टियों के बीच पिछले कुछ माह से अटकलें लगाई जा रही थी। गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के सपा, बसपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन पर चर्चा चल रही थी। २८ को लखनऊ में बैठक रखी गई थी। बैठक में सपा के प्रमुख अखिलेश यादव, गोगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम और बसपा के राष्ट्रीय महामंत्री के त्रिपाठी के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक गठबंधन पर चर्चा हुई।