विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढूनारा में पीडीएस दुकान का संचालन पंचायत के जरिए किया जाता है। ग्रामीणों को खाद्यान उपलब्ध कराने के लिए गांव में पंचायत भवन में चावल व चना सहित अन्य सामान को रखा गया था। मंगलवार की रात आनाज के गोदाम से आ रही आवाज को सुनकर स्थानीय लोगों की नींद खुली। घटना की सूचना गांव के सरपंच को दी गई।