3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्वॉय फ्रेंड के साथ जंगल घूमने गई लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले छह लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

ब्वॉय फ्रेंड के साथ जंगल में घूमने गई लड़की से छेड़छाड़ (Molestation) करने वाले युवकों की मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पहचान परेड कराई। लड़कियों ने आरोपियों को पहचान लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
ब्वॉय फ्रेंड के साथ जंगल घूमने गई लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले छह लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

ब्वॉय फ्रेंड के साथ जंगल घूमने गई लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले छह लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कोरबा. पूछताछ में पता चला है कि छेड़छाड़ (Molestation) से पीडि़त लड़की 20 जून को अपने रिश्तेदार के घर शादी में आई थी। 24 जून की शाम लगभग चार बजे अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ बाइक से कपोट नावापारा के जंगल गए थे। लड़की के साथ एक अन्य लड़की भी अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ बाइक से गई थी। जंगल में दो बाइक पर सवार छह युवकों ने लड़की और उसके दोस्त को पकड़ लिया था। दोनों लड़कों की हाथ मुक्का और डंडों से पिटाई की थी। कपड़े तक फाड़ दिए थे। लड़कियों के साथ बदसलुकी की थी। हाथ-बांह पकड़कर छेडख़ानी (Molestation) की थी।

Read More : जंगल में प्रेमी जोड़े को पकडक़र डंडे से मारपीट, गाली गलौज वीडियो हुआ वायरल
इस बीच गांव में रहने वाले लालजी कुमार और अशोक मरकाम नाम के युवक पहुंचे थे। दोनों ने गांव के छह लड़कों को समझाया। उन्हें गलत हरकत करने से रोका। गांव के छह युवकों ने लड़की से छेड़छाड़ (Molestation) और मारपीट की वीडियो बनाई थी। इसे सोशल मीडिया पर वॉयरल किया था। मामला उजागर होने पर लड़की घर से लापता हो गई थी। पुलिस पुलिस ने लड़के के घर ग्राम बतरा से बरामद किया था।

Read More : Video हुआ वायरल: घने जंगल में ग्रामीणों ने पकड़ा प्रेमी जोड़ो को और धमका कर करने लगे...

लड़की ने बयान में युवकों पर छेडख़ानी (Molestation) का आरोप लगाया था। पुलिस ने प्रीत लाल 27, संजय पोर्ते 24, पुरुषोत्तम 28, ईश्वर पावले 30, तिरित राम 20 और मनहरण 32 पर एक राय होकर लड़की और उसके दोस्त का रास्ता रोककर मारपीट, गाली गलौज, धमकी और छेड़छाड़ (Molestation) का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।