
छज्जा गिरा, मलबे में दबे तीन मजदूर, एक की मौत
कोरबा. घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। दीपका थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर के रहने वाले तीन मजदूर संतोष कुमार यादव, धन सिंह और भवनाथ सिंह एक ठेकेदार के अधीन रोजी मजदूरी करते थे। बुधवार को हरदीबाजार चौकी क्षेत्र के गांव मनगांव में रहने वाले एक व्यक्ति के घर मकान की मरम्मत करने गए थे। दोपहर में एक के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे। इसबीच मकान का धज्जा भर भराकर गिर गया। तीनों मजदूर दब गए। घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।
उन्हें हरदीबाजार के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर संतोष यादव को डॉक्टर ने कोरबा के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। सूचना पर रामपुर चौकी में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। रामपुर चौकी प्रभारी अशोक शर्मा ने संतोष के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा घटना दोपहर लगभग दो बजे हुई। संतोष की मौत की सूचना पर ग्राम मानिकपुर के सरपंच सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे थे।
Published on:
17 Jul 2019 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
