23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#खेल- खेल में ढाई साल के जुड़वा भाई आए करंट की चपेट में, फिर हो गई बड़ी अनहोनी

इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 13 Aug 2018, 10:39 AM IST

इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत

इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत

कोरबा. खेल-खेल में ढाई साल के जुड़वा बच्चे करंट की चपेट में आ गए। इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।


घटना दर्री थाना क्षेत्र के इंदिरानगर की है। रविवार को गौकरण साहू के जुड़वा बच्चे देवराज और देवकरण घर के बाहर खेल रहे थे। बच्चे की मां घर के बाहर देख रही थी। इस बीच लगभग ढाई बजे ढाई साल का देवराज खेलते खेलते बिजली के खंभे के पास चला गया। उसने खंभे को जैसे ही छुआ। करंट की चपेट में आ गया।


इसके कुछ सेकेंड बाद देवकरण भी पहुंच गया। वह भी बिजली के खंभे को छूने लगा और बिजली के झटके से दूर फेंंका गया। यह देखकर मां को अनहोनी की आंशका हुई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग आए। खंभे के कंरट होने का पता चला। दोनों को गंभीर हालत में एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में भर्ती किया गया। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने देवराज को मृत घोषित कर दिया जबकि देवकरण की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। गौकरण का परिवार बिलासपुर जिले का मूल निवासी है और यहां इंदिरानगर में किराए के मकान मेें रहता है।

Read more- Breaking : हाथियों ने फिर एक ग्रामीण की ली जान, शव के कर दिए टुकड़े-टुकड़े


तार टूटकर खंभे से छू रहा था
घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। छानबीन की तो बिजली का तार टूटा हुआ मिला। पता चला कि बिजली का तार टूटकर खंभे से जुड़ गया था। इससे खंभे मेंं करंट आ गई था। विभागीय लापरवाही से एक बच्चे की जान चली गई। दूसरे की हालत गंभीर है।

--------------

ध्यान परिचर्चा हुई
कोरबा. मड़वा तेंदूभाठा ताप विद्युत गृह, जांजगीर चांपा में विपश्यना ध्यान पर चर्चा कर इसके महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में ताप विद्युत गृह के अभियंता व अधिकारी मौजूद रहे।