
गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
कोरबा. लोक निर्माण विभाग के विद्युत एवं यात्रिकी शाखा में कार्यरत दो इंजीनियरों का आपसी विवाद पुलिस तक पहुंच गया है। सब इंंजीनियर ने एसडीओ पर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। सबूत के तौर पर रिकार्डिंग की आवाज की सीडी बनाकर सौंपा है।
कोतवाली थानेदार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर शैलेष स्वर्णकार की रिपोर्ट प्रभारी एसडीओर हेमलाल बंजारे के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (गाली गलौच), 507 (जान से मारने की धमकी) के तहत केस दर्ज किया गया है। एसडीओ बंजारे और सब इंजीनियर शैलेष लोक निर्माण के विभाग के अधीन उप संभाग में विद्युत एवं यात्रिकी शाखा में कार्यरत हंै। रिपोर्ट में शैलेष ने एसडीओ पर छह-सात माह से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया है कि 15 मई को प्रताडऩा की जानकारी देने कार्यपालन अभियंता के कार्यालय बिलासपुर गया था। वहां लौट रहा था। उनके साथ विद्युत सहायक जय जायसवाल भी था। कोरबा रेलवे स्टेशन पहुंचा था कि जय के मोबाइल पर प्रभारी एसडीओ का कॉल आया। उसने गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। सब इंजीनियर ने एसपी से मिल कर घटना की शिकायत की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। इधर लोक निर्माण विभाग ने सूत्रों ने दोनों अफसरों के बीच विवाद का कारण विभाग में बर्चस्व की लड़ाई बताया जा रहा है।
--------------
रिटायर्ड फोरमेन, उसकी पत्नी और भाई को शंकरलाल ने लगाया साढ़े 68 लाख का चूना
कोरबा. शातिर ठग शंकरलाल रजक के ठगी का दायरा बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला एसईसीएल से सेवा निवृत्त हुए फोरमेन, उसकी पत्नी और भाई से जुड़ा है। रजक ने पुत्रों के साथ मिलकर तीनों से 68 लाख 50 हजार रुपए की ठगे हैं। यह मामला भी सरायपाली बुड़बुड़ में एसईसीएल की खदान और हुकरा में वंदना पॉवर की आवासीय कॉलोनी के झांसा से जुड़ा है।
Published on:
14 Jul 2018, 8:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.