
CG Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने शुरू किया चुनाव प्रचार, घर पहुंचकर मांगा वोट
CG Election 2023: नामांकन के बाद चुनाव प्रचार में तेजी आ गई हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने चुनाव प्रसार शुरू कर दिया है। कांग्रेस समर्थक अपने प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में चुनाव करने लगे हैं। इसके लिए मतदाताओं से रू- ब- रू हो रहे हैं। कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। निगम के वार्ड क्रमांक 30 दादर और वार्ड क्रमांक 31, मानिकपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार किया।
घर-घर पहुंचकर अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। उन्हें कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी और आने वाले समय में विकास कार्यों को और तेज करने का वादा मतदाताओं से किया। मानिकपुर और दादरखुर्द में जनसंपर्क कर जयसिंह अग्रवाल द्वारा कराए गए विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराया। बताया कि दादर स्थित मंदिर परिसर का सौन्दर्यीकरण एवं मंच का निर्माण किया गया हैं। रथ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और सुविधा के लिए कार्य कराए गए हैं।
ग्राम दादर मसाहती ग्राम होने के कारण राजस्व रिकार्ड को दुरस्थ कराया गया है। मानिकपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी घर-घर पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। मतदाताओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बिजली बिल हाफ होने से मिली राहत को बताया। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को सरकार की ओर से प्रदान की जा रही सस्ती खाद्यान के बारे में अवगत कराया। कहा कि सरकार की इस योजना से लोगों को राहत मिली है।
Published on:
31 Oct 2023 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
