25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video- विश्व स्तनपान सप्ताह : स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी, रैली निकालकर फैलाई जागरूकता

प्रेजेन्टेशन एवं वीडियो दिखाये गये
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 4 Aug 2018, 1:06 AM IST

प्रेजेन्टेशन एवं वीडियो दिखाये गये

प्रेजेन्टेशन एवं वीडियो दिखाये गये

कोरबा. महिला बाल विकास एवं वल्र्ड विजन इंडिया के सहयोग से विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम में पियूष लाल वल्र्ड विजन प्रोग्राम ऑफिसर द्वारा कार्यक्रम से संबंधित प्रेजेन्टेशन एवं वीडियो दिखाये गये। डॉ. राकेश अग्रवाल मेडिकल ऑफिसर एवं डिस्टीक प्रोग्राम मैनेजर पदमाकर शिन्दे द्वारा स्तनपान के महत्व एवं मां के प्रथम दूध नवजात शिशु के लिए अनिवार्य एवं मां का दूध संपूर्ण आहार के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।

प्रश्नोत्तर द्वारा भी प्रतिभागियों के सवालों के उत्तर दिये गये। जिला कार्यक्रम अधिकारी आंनद प्रकाश किसपोट्टा एवं जिला महिला बाल विकास अधिकारी आदित्य शर्मा द्वारा स्तनपान के महत्व एवं शुरुआती एक हजार दिवस में विशेष देखभाल एवं पोषण के महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

Read more : #यहां के अफसर नहीं मानते गृहमंत्री की भी अनुशंसा इसलिए विधायक को फिर से लिखना पड़ा स्मरण पत्र, पढिए पूरी खबर


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त के निर्धारित कार्यक्रमों में शुक्रवार को तीसरे दिन संपूर्ण परियोजना क्षेत्र में स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम के संबंध में जन जागरुकता लाने के लिए रैली का आयोजन किया गया। कोरबा शहरी परियोजना सीतामणी सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 4 पुरानी बस्ती में भी जागरुकता रैली निकाली गई। जिसमें कार्यकर्ता लाजवंती दीवान, सहायिका रमा देवी, महिला समूह की सदस्य रामकुंवर गोंड़, अनुप्रिया सिंह, प्रियंका देवी सहित किशोरी बालिकाएं एवं बच्चे शामिल हुए।

Read more : महाठग शंकर रजक ने इस गांव के 43 लोगों को लगाया चूना, लाखों रूपए हड़पकर हो गया रफुचक्कर


चन्द्रा बेरी स्वस्थ भारत पोषण मिशन के द्वारा एक से सात अगस्त के बीच की कार्य योजना के विषय विस्तृत जानकारी दी गई एवं वीडियो के माध्यम से स्तनपान एवं आयरन फोलिक एसिड का सेवन अनिवार्य के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन विजय नंन्दा ने किया। कार्यक्रम में सभी परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्व सहायता समूह की महिला उपस्थित थी।