22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Judge Bungalow Theft Case: जज के बंगले से सोने-हीरे के ब्रेसलेट समेत 9 लाख की हुई थी चोरी, 3 नाबालिग चोर गिरफ्तार, 2 फरार

Theft in Judge bungalow: कोरिया जिले के बैकुंठपुर सिविल लाइन स्थित जज के बंगले में 20-25 दिन पहले हुई थी चोरी, एसपी ऑफिस के सामने स्थित है जज का बंगला

2 min read
Google source verification
Judge bungalow theft case

Theft in Judge bungalow, एसपी कार्यालय के सामने स्थित जज का बंगला (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। कोरिया जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सिविल लाइन स्थित महिला जज बंगला से 9 लाख रुपए की ज्वेलरी समेत अन्य सामान की चोरी (Theft in Judge Bungalow koria) हुई थी। इसमें सोने-हीरे के ब्रेसलेट भी शामिल थी। पुलिस के लिए चोरी के आरोपियों को पकडऩा चुनौती बनी हुई थी। इसी बीच पुलिस ने चोरी में शामिल 3 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि २ आरोपी फरार हैं। पुलिस ने नाबालिग आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का की ज्वेलरी समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग चोरों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। दरअसल जज छुट्टी में रायपुर स्थित अपने घर गई थीं, इसी दौरान चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

दरअसल 4 जून को द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश प्रेरणा अहिरे के बैकुंठपुर सिविल लाइन स्थित बंगले में चोरी की वारदात हुई थी। यह बंगला एसपी कार्यालय के ठीक सामने स्थित है। अज्ञात चोर गिरोह (Thieves gang) ने सोने और हीरे का एक ब्रेसलेट लगभग डेढ़ तोला मूल्य 3 लाख, सोने का एक झुमका मूल्य 2.25 लाख सहित करीब 9 लाख का माल पार दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए), 62, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी।

एएसपी सुरेशा चौबे एवं एसडीओपी राजेश साहू के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की पता तलाश करने मुखबिर तैनात किए गए। घटना स्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा व घटना स्थल में मिला एक सफेद रंग का जैकेट जब्त किया गया। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर सूरजपुर निवासी 3 नाबालिग संदेहियों (3 minor thieves arrested) को तलब कर घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की गई।

इस पर उन्होंने एसपी ऑफिस के सामने स्थित जज बंगला का ताला तोडक़र अन्दर घुसकर ऋषभ उर्फ रिशु यादव, आयुष रजक के साथे मिलकर सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल, घड़ी-आईपेड चोरी करना बताया। नाबालिगों से दो मोबाइल तथा 2 नग घड़ी एक टेबलेट आईपैड कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए जब्त किया गया है।

प्रकरण में किशोर बालकों को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य दो आरोपी ऋषभ उर्फ रिशु यादव तथा आयुष रजक फरार है। कार्यवाही (Judge bungalow theft case) में एसआई राजेश तिवारी, महेश कुशवाहा, समीर जायसवाल, दिनेश उईके सहित सायबर सेल के स्टाफ शामिल रहे।

Theft in Judge house: सोने-चांदी व हीरे की ज्वेलरी हुई थी चोरी

पुलिस के मुताबिक बंगले से सोने और हीरे का एक ब्रेसलेस लगभग डेढ़ तोला मूल्य 3 लाख, सोने का झुमका मूल्य 2.25 लाख सहित करीब 9 लाख का माल पार दिया था। इसके अलावा 2 नग सोने के कान के टॉप्स, 2 नग सोने कि अंगूठी मूल्य लगभग 2 लाख, विवाह में प्राप्त चांदी का हाफ कमर बंध एक नग,

2 नग चांदी का चाबी गुच्छा, 6 जोड़ी पायल मूल्य 1 लाख 12 हजार रुपए, 4 पुराने मोबाइल मूल्य 20 हजार रुपए, उच्च न्यायालय से प्रदत्त आईपेड मूल्य 30 हजार रुपए, 4 नग घड़ी कीमत 20 हजार रुपए, आर्टिफिशियल ज्वेलरी 3 सेट व 37 सेट आर्र्टिफिशियल इयरिंग सेट व व अन्य सामान शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग