बैकुंठपुर। जिले में स्वीप कैलेंडर के तहत मतदाता जनजागरुकता अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत सोरगा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व एसइसीएल से समन्वय कर मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। मतदाता बूथ क्रमांक-64 में रैली निकाली और मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। वहीं नगर पालिका मनेंद्रगढ़ के सीएमओ इसहाक खान के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर रैली निकाली। कार्यक्रम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, मृत या स्थानन्तरित कर्मचारियों, अधिकारियों का मतदाता सूची से नाम विलोपित करने की जानकारी दी गई। वहीं मतदाताओं से संबंधित अन्य कार्यों के लिए बूथ स्तर के अधिकारी के माध्यम से नाम जुड़वाने प्रेरित किया गया। स्वसहायता समूह की महिलाओं ने संगवारी चला वोट डाले बर के तहत रंगोली, मेहंदी व स्वीप प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदान करने जागरूक किया गया। साथ ही ईवीएम के बारे में जानकारी दी गई। जिले में स्वस्थ लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता को मतदान करने पर जोर दिया गया है। स्वीप नोडल अधिकारियों ने मतदान की उपयोगिता से लोगों को अवगत कराया गया।बूथ को व्यवस्थित करने एवं आदर्श मतदान केन्द्र करने सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने निर्देश दिए गए। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को जनपद सीइओ मनोज सिंह जगत ने प्रमाण पत्र वितरण किया। इस दौरान स्वीप नोडल अधिकारी महेश शिवहरे, विजयनाथ वाजपेयी, अतुल गुप्ता, अनिल द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित थे।