
Beaten between advocate and contractor in court
बैकुंठपुर. Beaten in court: मनेंद्रगढ़ न्यायालय परिसर के भीतर सोमवार की दोपहर अधिवक्ता और ठेकेदार के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों किसी बात को लेकर पहले बहस करने लगे। मामला बढऩे पर दोनों हाथापाई पर उतर आए और अंतत: मारपीट भी हो गई। यह देख वहां मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव किया। इस दौरान वहां गहमागहमी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अधिवक्ता व ठेकेदार (Advocate and contractor) ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि किसी प्रकरण में मनेंद्रगढ़ क्षेत्र अंतर्गत निवासी ठेकेदार राहुल चौधरी सोमवार की दोपहर न्यायालय आया हुआ था। इस दौरान अधिवक्ता संजय सिंधवानी भी कोर्ट में मौजूद थे। दोनों का आमना-सामना हुआ तो किसी बात को लेकर उनके बीच बहस होने लगी।
मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान कोर्ट में मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने किसी तरह दोनों को अलग किया। काफी देर तक न्यायालय परिसर में गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्ष के समर्थक भी न्यायालय परिसर में पहुंच गए। मामले में पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। फिलहाल दोनों पक्ष ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है।
मामले की चल रही जांच
मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के अनुसार मामला दर्ज किया जाएगा और कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल न्यायालय में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल बढ़ा दिया गया है।
राम नयन गुप्ता, इंचार्ज थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़
Published on:
27 Mar 2023 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
