25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bulldozer action: भूपेंद्र क्लब पर अतिक्रमण मामला: प्रशासनिक टीम ने 4 बूलडोजर चलाकर 23 दुकानों को ढहाया

Bulldozer action: प्रशासन द्वारा कार्रवाई की संभावना को देखते हुए कई दुकानदारों ने हटा लिया था सामान, गरीब दुकानदारों ने की पुनर्वास की मांग
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 8 Jun 2025, 8:51 PM IST

Bulldozer action

Bulldozer run on encroachment

मनेंद्रगढ़. भूपेंद्र क्लब पर अतिक्रमण के मामले में रविवार को प्रशासन की बड़ी कार्यवाही हुई। वर्षोंं से काबिज दुकानदारों के २३ दुकानों को प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीनों से तोड़ (Bulldozer action) दिया। इसके लिए हरियाणा भवन के सामने पुलिस द्वारा बैरिकेट्स लगाकर बस व बड़ी वाहनों को पूरी तरह से रोक दिया गया था। हालांकि प्रशासन की कार्रवाई की संभावना को देखते हुए कई दुकानदारों ने रात से ही अपने दुकानों के सामान निकाल कर खाली कर दिया था।

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। 4 जेसीबी मशीनों से कुछ ही घंटे में पूरा अतिक्रमित क्षेत्र जमींदोज (Bulldozer action) कर दिया गया। पूरी कार्यवाही का वीडियोग्राफी कराकर प्रशासन एक-एक पहलु पर नजर रख रहा था।

अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि कार्यवाही केवल भूपेंद्र क्लब तक सीमित नहीं रहेगी, कई अन्य अतिक्रमित स्थानों पर भी संबंधितों को नोटिस दिए गए हैं। इसके अलावा शिकायत पर आगामी दिनों में भी कार्रवाई (Bulldozer action) की जाएगी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी लगी रही।

चिरमिरी सहित अन्य थानों के पुलिस बल को भी ड्यूटी पर लगाया गया था, हालांकि शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कार्रवाई हो गई, किसी प्रकार का विवाद या हंगामा नहीं हुआ। अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी राजनीति दल का कोई नेता या जनप्रतिनिधि मौके पर सामने नहीं आया।

ये भी पढ़ें:Weather updates: नौतपा रहा कूल-कूल, अब पड़ रही चिलचिलाती गर्मी, शहर का तापमान पहुंचा 38 डिग्री

गरीब दुकानदारों ने की पुनर्वास की मांग

गरीब दुकानदारों ने अतिक्रमण की कार्यवाही (Bulldozer action) पर प्रशासन द्वारा उन्हें पुनर्वास किए जाने की भी बात कही। उन्होंने कहा यह एकतरफा कार्रवाई थी। हम 50 साल से भी ज्यादा वर्षों से उक्त भूमि में काबिज होकर अपना व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। वहीं कई लोगों ने उक्त कार्रवाई का समर्थन करते हुए नगर विकास के लिए जायज बताया।

ये भी पढ़ें: DODA smuggling: Video: छत्तीसगढ़-यूपी बॉर्डर पर पुलिस ने ली ट्रक की तलाशी, निकला 14.44 क्विंटल डोडा, कीमत है 1.30 करोड़ रुपए

Bulldozer action: अधिकारियों ने ये कहा

एसडीएम लिंगराज सिदार ने कहा कि मनेंद्रगढ़ नया जिला बना है। नए-नए प्रोजेक्ट आने हैं, इसके लिए भूमि का अभाव है। भूपेंद्र क्लब शासकीय व सार्वजनिक उपयोग (Bulldozer action) की भूमि है। कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया था जिसमें न्यायालय में अपनी बात रखने का मौका भी दिया गया।

इसी के तहत कार्यवाही की गई। वहीं एसडीओपी एलेक्स टोप्पो ने कहा कि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग