Bribery woman Patwari suspended: वायरल ऑडियो में महिला पटवारी ने यह भी कहा गया था कि मैं एक महिला हूं और कार्यालय में आकर शासकीय कार्य में बाधा डालने के जुर्म में जेल भिजवा दूंगी। ऑडियो में एक तरफ शिकायतकर्ता की आवाज और दूसरी तरफ महिला पटवारी की आवाज सुनाई दे रही थी। पटवारी ऑडियो में कह रही हैं कि वकील को पैसा दे देते हो, जबकि सारा काम हम करते हैं। वकील क्या करता है। पैसा तो हमें चाहिए। जब पैसा लेकर आना तब दस्तावेज दूंगी। काम तो मैं पहले ही तुम्हरा कर दी थी, लेकिन पैसा लेकर नहीं आए, इसलिए हस्ताक्षर नहीं करूंगी।