
बैकुंठपुर/मनेंद्रगढ़. CG Diarrhea: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पाराडोल में डायरिया (CG diarrhea) से एक महिला की मौत हो गई है। जबकि गंभीर हालत में 2 मरीज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किए गए हैं, वहीं पीडि़त 4 ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया गया है। इधर मेडिकल टीम गांव में कैंप लगा जांच व इलाज में जुटी हुई है। अब तक 17 महिला-पुरुष डायरिया से पीडि़त पाए गए हैं।
एमसीबी जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पाराडोल में दो-तीन दिन से डायरिया का कहर जारी है। इसी बीच महिला मीरा की डायरिया से मौत हो गई, इसके बाद से ग्रामीण पीडि़तों को अस्पताल लेकर पहुंचने लगे।
सीएचसी में भर्ती 2 पीडि़तों कौशिल्या और बबलू की हालत गंभीर होने के कारण अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं सुखचेन, दुर्गा, शांति सहित 4 मरीजों का इलाज सीएचसी मनेंद्रगढ़ में जारी है।
इधर गांव में डायरिया (CG diarrhea) फैलने की सूचना मिलते ही मंगलवार को मेडिकल टीम पहुंची। उनके द्वारा गांव में कैंप लगाकर जांच व इलाज किया जा रहा है।
फिलहाल 17 से अधिक मरीज डायरिया पीडि़त चिह्नित किए गए हैं। ऐसे में शाम तक ग्राम पाराडोल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर होने वाले मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है।
Updated on:
30 Jul 2024, 4:19 PM IST
Published on:
30 Jul 2024, 4:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.