बैकुंठपुर/केल्हारी/सोनहत. प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को भरतपुर-सोनहत विधानसभा के ग्राम पंचायत केल्हारी में संकल्प शिविर लगाया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी पीएम पुनिया, चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि प्रत्याशी को जिताने के लिए हर कार्यकर्ता-पदाधिकारी को मेहनत करनी होगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमले बोले।