बैकुंठपुर. नगर के झुमका रोड पर मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति पर अचानक 2 जर्मन शेफर्ड कुत्तों ने हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बिहार के एम्स पटना में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एक हाथ व एक पैर काटना (Dogs attack) पड़ गया। घायल व्यक्ति की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं घायल की बेटी का कहना है कि इस मामले में कुत्तों के मालिकों के खिलाफ प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि बिना निगरानी के उन्होंने दोनों को सडक़ पर छोड़ दिया था।