5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आठवीं की छात्रा का घर में निर्वस्त्र मिला शव, अनाचार कर हत्या की आशंका

शरीर में जगह-जगह चोट के निशान मिले, पुलिस जांच में जुटी

2 min read
Google source verification
Baikunthpur news

police

चिरमिरी. हल्दीबाड़ी वार्ड क्रमांक 15 हिरागीर दफाई में सोमवार को एक स्कूली छात्रा का उसके घर में निर्वस्त्र शव मिला है। मृतका के शरीर में जगह-जगह चोट के निशान पाए गए हैं। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय मृतका का हल्दीबाड़ी में कच्चे का मकान है। परिवार के मुखियाकी मृत्यु के बाद पूरा परिवार निवासरत हैं। परिवार के सदस्य सोमवार को सुबह नास्ता कर अपने अपने काम में चले गए थे।

वहीं नाबालिग छात्रा घर से कुछ दूर अपनी मुह बोली नानी के घर गई थी। इस दौरान घर में कोई नहीं होने के कारण उसकी मां ने घर के सभी दरवाजे बंद कर पड़ोस में चली गई थी। दोपहर लगभग 12 बजे उसकी मा घर लौटकर दरवाजा खोलकर अंदर घुसी।

इस दौरान अंदर के दो दरवाजे खुले थे। जिससे वह किचन के पास पहुंची तो किचन में उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री का शव निर्वस्त्र मिला। उसके गले में दुपट्टा का फांसी लटका था और शव बैठा अवस्था में था। मामले में उसकी मां ने तत्काल पड़ोसी व अपने दो बेटे को जानकारी दी। मौके पर पहुंच कर नाबालिग के शव को फण्दा काटकर नीचे उतारा गया और कपड़ा पहना कर पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी केके शुक्ला तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर विवेचना में लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के भाई ने फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो शव जमीन पर पड़ा था और घर वालों के आने जाने से उनके जूते के निशान मिले हैं। परिवार के लोग ही शव के गले में लगे दुपट्टे को काट कर नीचे उतारा गया है और नीचे खून को भी साफ किया गया है। जिससे घटना स्थल पर काफी छेड़छाड़ के कारण अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है। शव को सर्व प्रथम उसकी मां ने देखा है। जिसकी स्थिति को देख कर पूछताछ करना अभी सही नहीं है। शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है।

तहसीलदार सहित पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे
मामले की जानकारी होने के बाद घटना स्थल पर तहसीलदार चिरमिरी शनि कुमार पैकरा, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक निवेदिता पाल शर्मा, नगर पुलिस अधिक्षक कर्ण कुमार ऊके सहित अन्य अधिकारी पहुंचे।

इस दौरान घटना स्थल का जायजा लिया गया। वहीं थाना प्रभारी शुक्ला थाना स्टाफ के साथ पहुंचकर विवेचना में लिया है। मृतका का बड़ा भाई मोटर साइकिल शो रूम और छोटा भाई ट्रक में खलासी का कार्य करते हैं।