24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Motivational news : इस स्कूल के शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट देने का उठाया बीड़ा, रविवार व छुट्टी के दिन भी लेंगे क्लास

बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम देने शिक्षक रविवार व छुट्टी के दिन लेंगे एक्स्ट्रा क्लास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 19 Feb 2018, 2:07 PM IST

High school Sunderpur

High School Sunderpur

सोनहत. हाईस्कूल सुंदरपुर के 10 वीं का परीक्षा परिणाम खराब आने से चिंतित शिक्षकों ने रविवार और सरकारी छुट्टियों में एक्सट्रा क्लास लेकर परिणाम सुधारने का बीड़ा उठाया है। जिससे पिछले साल बोर्ड परीक्षा का परिणाम 54 फीसदी से बढ़कर 97 फीसदी रहा। वहीं वर्ष 2017-18 में 100 फीसदी परीक्षा परिणाम देने का टारगेट रखा गया है।


जानकारी के अनुसार विकासखंड सोनहत के शासकीय हाई स्कूल सुंदरपुर में 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम बहुत खराब आता था। परिणाम कभी 28 और 54 प्रतिशत के आसपास ही रहती थी और आधे बच्चे फेल हो जाते थे। जिससे पालक व शिक्षक भी काफी चिंतित थे। मामले में पिछले साल शिक्षक व पालक आपस में बैठक कर बोर्ड का परिणाम सुधारने का निर्णय लिया था।

स्कूल बंद होने के डोर डोर डोर जाकर एक-एक पालक से चर्चा शुरू की गई और विद्यार्थियों को अलग अलग टिप्स दिए गए। स्कूल के कुल दर्ज संख्या को कुल विद्यार्थियों से डिवाइड कर शिक्षकों ने गोद लेकर शिक्षण कार्य की जिम्मेदारी ली।

इस दौरान स्कूल की छुट्टी होने के बाद एक्स्ट्रा क्लास लेना शुरू कर दिया था। पढ़ाई में बच्चों की रूचि इस कदर बढ़ाई और बच्चों के मांग शीतकालीन अवकाश सहित रविवार को पढ़ाना शुरू कर दिया गया था। जिससे 2016-17 में परीक्षा परिणाम 54 फीसदी से बढ़कर 97 प्रतिशत पहुंच गया। वहीं वर्ष 2017-18 में 100 प्रतिशत परिणाम लाने का लक्ष्य रखा गया है।


स्कूल में लगाए 250 पौधे
विद्यालय प्रबंधन ने नैतिक शिक्षा, स्वच्छ भारत अभियान , बेहतर पर्यावरण निर्माण की दिशा में कदम उठाए है। प्रबंधन का कहना है कि पूर्व प्राचार्य और वर्तमान प्राचार्य के कार्यकाल में लगभग 250 पौधे स्कूल के आस-पास एवं प्रांगण में लगाए हैं। जिसमें अधिकांश पौधे जीवित हैं।

पौधों को स्कूल के विद्यार्थीयों एवं शिक्षकों ने मिल कर लगाया है और सुरक्षा के लिए बांस एवं कपड़े का घेरा भी बनाया है। सभी पौधों को छात्रों के रोल नंबर के अनुसार आबंटन किया गया है। जिसकी गुरुजी एवं विद्यार्थियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।


स्कूल-छात्रावास के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग
हाई स्कूल सुंदरपुर के शिक्षकों ने छात्रावास एवं माध्यमिक शाला सुंदरपुर के छात्रों को भी नि:शुुल्क कोचिंग की सुविधाएं मुहैय्या कराई है। जिससे माध्यमिक शाला में पढ़ाई का स्तर में सुधार आया है। प्रतिदिन अलग-अलग शिक्षक छात्रावास के छात्रों को कोचिंग कराते है। वर्तमान में छात्रावास में 35 विद्यार्थियों को कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। जिसमें प्रचार्य बीपी सिंह, राजकुमार गुप्ता, राकेश सिंह, अमित शर्मा, मुकेश कुमार कैवत्र्य अध्यापन कराते हैं। वहीं विद्यालय का आकर्षक रंगरोगन एवं जागरूकता के लिए पेंटिंग कराई गई है। जिसमें जल एवं वन संरक्षण व सामान्य ज्ञान दी जा रही है।

छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराने हम सभी स्टाफ प्रयास कर रहे हैं। अवकाश के दिन एक्सट्रा क्लास लगा कर बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। पालक भी बच्चों को नियमित रूप से अतिरिक्त कोचिंग में भेजते है। जिससे पिछले साल लगभग 97 प्रतिशत परीक्षा परिणाम था। इस बार हमारा लक्ष्य शत प्रतिशत परिणाम देने का है।
बीपी सिंह, प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल सुंदरपुर

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग