17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक के गले में फंसा मछली का कांटा, हालत हुई गंभीर तो अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

Fish hook: दोपहर में भोजन करने के दौरान अचानक हुई घटना, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल (Hospital), मध्यप्रदेश से बुलाए गए डॉक्टर (MP doctor) ने निकाला तब ली राहत की सांस

2 min read
Google source verification
Manendragarh MLA

MLA Dr. Vinay Jaiswal

मनेंद्रगढ़. मनेंद्रगढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक डॉ. विनय जायसवाल के गले में सोमवार की दोपहर खाना खाते समय गले में अचानक मछली का कांटा (Fish hook) फंस गया। उन्होंने कांटा निकालने की कोशिश की लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। जब उनकी हालत गंभीर होने लगी तो परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां मध्यप्रदेश से विशेषज्ञ डॉक्टर (Specialist Doctor) को बुलाया गया। डॉक्टर ने जब कांटा निकाला तो विधायक व उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। फिलहाल विधायक स्वस्थ हैं।

Read More: फेसबुक पर विधायक के खिलाफ जिला सचिव के इस पोस्ट से मचा बवाल, 6 साल के लिए पार्टी से होंगे बर्खास्त


कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल(MLA Dr. Vinay Jaiswal) के साथ सोमवार की दोपहर उस समय एक अनचाही घटना हो गई जब वे मछली खा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके गले में मछली का कांटा (Fish hook) फंस गया।

इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आनन-फानन में उन्हें हायर सेंटर रायपुर ले जाने की तैयारी थी। इसी बीच किसी की सलाह पर उन्हें चिरमिरी से सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया गया।

इस दौरान एसईसीएल हॉस्पिटल राजनगर, मध्यप्रदेश में पदस्थ नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. चिरंजीवी शर्मा को सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ बुलाया गया। दोपहर करीब २ बजे बड़ी मशक्कत के बाद कांटा निकाला गया। इसके बाद विधायक ने राहत की सांस ली।

Read More: वायरल फोटो: 12 सीटर बोट में कलक्टर-एसपी, सीईओ समेत 15 बड़े अफसर, इधर लोगों से घिरे विधायक, कहां है सोशल डिस्टेंसिंग?


सांस नली व भोजन नली के बीच फंसा था कांटा
डॉक्टर ने बताया कि मछली का कांटा विधायक (MLA) की सांस नली और भोजन नली के बीच में फंसा था। इस कारण विधायक को दिक्कत हो रही थी। मछली का कांटा फंसने के कारण विधायक की हालत गंभीर बनी हुई थी। फिलहाल कांटा निकालने के बाद विधायक पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

मामला सोशल मीडिया (Social media) में वायरल होने के बाद शहर में दिनभर चर्चाएं होती रही। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे।