
Husband-wife arrested
पटना. कोरिया जिले के पटना थानांतर्गत छिंदिया पंचायत के ग्राम कोचिला में छापामार कार्रवाई कर ७० हजार की नशीली दवाइयां पकड़ी है। धंधे में लिप्त आरोपी महिला व उसके पति को गिरफ्तार कर अवैध नशीली दवाइयां बरामद कर ली गई हैं। पूरी कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।
बताया जा रहा है कि पति इस काम में पहले से लगा हुआ था। बाद में उसका साथ पत्नी भी देने लगी। इस धंधे की शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। इस दौरान छापा मारकर गांजा व अवैध नशीली दवाइयों के दोनों को धरदबोचा गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले पति-पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में डीएसपी सोनिया उके ने रविवार को पटना थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पति व पत्नी द्वारा गांजा व नशीली दवाइयां बिक्री की जाती हैं।
सूचना मिलते ही मामले में थाना प्रभारी आनंद सोनी के नेतृत्व में विशेष दल का गठन किया गया। इसके बाद रविवार को संदेही सीता गिरी के घर के पास घेराबंदी कर छापा मारा गया। छापे में 400 उसके घर से ग्राम गांजा, 372 नग स्पाइज्मो कैप्सूल, 20 नग एविल इंजेक्शन, 10 नग सेरीजेक इंजेक्शन बरामद किया गया।
पूछताछ करने पर उसने पति के इस धंधे में लिप्त होने की जानकारी भी दी। महिला से जब्त गांजा व अवैध नशीली दवाइयों की कीमत 20 हजार रुपए आंकी गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 21(बी), 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने महिला के आरोपी पति चंद्रिका गिरी के घर से 200 नग एविल इंजेक्शन, लुपीजेसिक इंजेक्शन 120 नग, गांजा 250 ग्राम बरामद किया गया है।
इसकी कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में एएसआई हरिशंकर सिंह, खेमराज, संतोष गौतम, सागर लाल, कृष्णकांती कुशवाहा शामिल थे।
Published on:
07 May 2018 02:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
