7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कहीं जश्न तो कहीं विरोध: संसदीय सचिव बोलीं- बहन नहीं चाहती भाइयों का बंटवारा, तब तक मंच पर नहीं चढ़ूंगी जब तक….

New district: नया जिला बनने के बाद मनेंद्रगढ़ (Manendragarh) में मनाया गया जश्न, बैकुंठपुर व चिरमिरी में आंदोलन (Movement) शुरू, दोनों पार्टियों के जनप्रतिनिधि व नेता (Leaders) हुए शामिल

2 min read
Google source verification
Protest

Protest of new district

बैकुंठपुर. कोरिया को विभाजित कर मनेंद्रगढ़ को नया जिला बनाने की घोषणा के बाद चिरमिरी व बैकुंठपुर में विरोध शुरू हो गया है। कोयलांचल नए जिले में चिरमिरी का नाम जोडऩे व साजापहाड़ में जिला मुख्यालय बनाने तथा बैकुंठपुर सही परिसीमन कराने पर अड़ा हुआ है।


नया जिला बनने के बाद बैकुंठपुर घड़ी चौक पर मंगलवार को आमसभा आयोजित कर लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी। इसमें भाजपा-कांग्रेस सहित आम जनता एक स्वर में बोली कि मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने में हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन परिसीमन सही तरीके से होना चाहिए।

संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने कहा कि कोई बहन नहीं चाहती कि भाइयों का बंटवारा हो। मैंने काका (स्व रामचंद्र सिंहदेव) से पूरे कोरिया जिले की जिम्मेदारी ली थी। कोरिया की आम जनता की जो भी मांगे होंगी, उसे सीएम के सामने रखूंगी। उन्होंने कहा कि तब तक मंच पर नहीं चढूंगी, जब तक आम जनता नहीं कहेगी।

Read More: सीएम की इस घोषणा के साथ ही इस शख्स ने 21 साल बाद कटवाई दाढ़ी, लिया था ये संकल्प

पूर्व मंत्री भइयालाल राजवाड़े ने कहा कि सीएम ने घोषणा की है तो मनेंद्रगढ़ जिला (Manendragarh New District) बनेगा। इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कोरिया के बंटवारे में सही तरीके से परिसीमन होना चाहिए। कोरिया में सोनहत, बैकुंठपुर व खडग़वां ब्लॉक को रखना होगा। ऐसा नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने कहा कि बैकुंठपुर की जनता की बातों को सीएम के समक्ष रखा जाएगा। आमसभा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांति तिवारी, कांग्रेस प्रदेश सचिव योगेश शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, देवेंद्र तिवारी, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक जायसवाल सहित व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने सही तरीके से परिसीमन कराने को लेकर अपनी-अपनी बातें रखी।

Read More: Patrika Positive News: अब कोरिया में हर दिन 200 कोरोना सैंपलों की होगी आरटी-पीसीआर जांच, 5 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट


अविभाजित तीन तहसील को शामिल करने सर्वे रिपोर्ट सौंपी थी
सविप्रा उपाध्यक्ष गुलाब कमरो, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने करीब एक साल पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट सौंपकर मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने मांग रखी थी, जिसमें तहसीलवार गांवों के आंकड़े प्रस्तुत किए गए थे।

मनेंद्रगढ़ तहसील में 129 गांव, खडग़वां में 92 एवं भरतपुर में 85 गांव सहित कुल 306 गांव उल्लेख है। वहीं २०११ जनगणना के अनुसार जनसंख्या मनेंद्रगढ़ तहसील में 1 लाख 48 हजार 993, खडग़वां में 1 लाख 73 हजार 747 व भरतपुर तहसील में 40 हजार है। अविभाजित तीन तहसील को मिलाकर 3 लाख 62 हजार 740 कुल आबादी है।

हालांकि भरतपुर तहसील क्षेत्र के उप तहसील कोटाडोल को कोरिया में यथावत रखने की बात रखी थी। विधायक कमरो एवं डॉ जायसवाल ने मुख्यमंत्री से मनेंद्रगढ़ तहसील का क्षेत्रफल 1 हजार 99 वर्ग किलोमीटर, खडग़वां 1 हजार 27, जबकि कोटाडोल उप तहसील को छोड़कर भरतपुर तहसील का क्षेत्रफल 12 सौ वर्ग किलोमीटर को मिलाकर नया जिला बनाने मांग रखी थी।