5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत सचिव ने महिला पटवारी को भेजा अश्लील वीडियो, देखकर हुई शर्मसार, सीईओ ने दी ये सजा

Obscene Video: पंचायत सचिव की इस घिनौनी करतूत (Shameful work) से महिला पटवारी हुई हैरान और परेशान, एसडीएम (SDM) से की मामले की शिकायत, जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई के लिए दिया प्रतिवेदन, जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव (Panchayat Secretary) के खिलाफ तत्काल लिया एक्शन

2 min read
Google source verification
Panchayat secretary

Obscene video

बैकुंठपुर/बरबसपुर. Obscene Video: कोरिया जिले के सरभोका में पदस्थ पंचायत सचिव की घिनौनी करतूत सामने आई है। पंचायत सचिव ने पद को शर्मसार करने वाला काम किया है। उसने एक महिला पटवारी के व्हाट्सएप्प पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजना शुरु किया था। यह देखकर पटवारी शर्मसार (Shameful) हो जाती, मना करने के बाद भी पंचायत सचिव नहीं माना। इसकी शिकायत महिला पटवारी (Female Patwari) ने एसडीएम से की। एसडीएम ने जांच की तो पता चला कि पंचायत सचिव (Panchayat Secretary) महिला पटवारी के सम्मान को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसा कर रहा था। जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


कोरिया जिले के ग्राम पंचायत सरभोका में सच्चिदानंद द्विवेदी पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ है। वह एक महिला पटवारी के मोबाइल पर अश्लील वीडियो (Obscene Video) व मैसेज भेजा करता था। मामले में पीडि़ता ने पंचायत सचिव के खिलाफ एसडीएम को शिकायत पत्र (Complaint letter) सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी।

Read More: हाथों में पिस्टल लेकर 2 युवक मेरिन ड्राइव में लगे 'माई अंबिकापुर' को लात मारकर तोड़ा, वायरल हो रहा वीडियो

एसडीएम मनेन्द्रगढ़ की जांच में अश्लील वीडियोएवं मैसेज भेजना, पीडि़ता के अस्तित्व को ठेस पहुंचाना, मानसिक प्रताडि़त व सामाजिक प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने संबंधित आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया है। एसडीएम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत ने पंचायत सचिव सच्चिदानंद द्विवेदी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Read More: महिला ने फेसबुक पर शिक्षिका का अश्लील फोटो कर दिया वायरल, जब मोबाइल पर आने लगे कॉल तो...


जनपद पंचायत भरतपुर कार्यालय किया गया अटैच
सीईओ द्वारा निलंबन अवधि में ग्राम पंचायत सचिव सच्चिदानंद द्विवेदी का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत भरतपुर में निर्धारित किया गया है। वहीं ग्राम पंचायत सरभोका के सचिवीय दायित्वों का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत मोरगा में पदस्थ सचिव ननकुराम को अस्थायी रूप से सौंपा गया है।

Read More: कांग्रेस विधायक ने पर्सनल मोबाइल से व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया अश्लील वीडियो! देखकर लोगों की फटी रह गईं आंखें