
Patwari body
बैकुंठपुर. जल संसाधन विभाग पदस्थ बाइक सवार पटवारी को गुरुवार की शाम सामने से तेज रफ्तार में आ रही ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में पटवारी सड़क पर जा गिरा। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर ही तड़पता रहा। जब तक वहां से गुजर रहे राहगीर कुछ कर पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
कोरिया जिले के बैकुंठपुर, पे्रमाबाग निवासी वीर सिंह जगत 55 वर्ष जल संसाधन विभाग में पटवारी (अमीन) के पद पर पदस्थ थे। वे किसी काम से गुरुवार को मनेंद्रगढ़ गए थे। शाम करीब सवा 5 बजे वे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एचजेड- 9420 से बैकुंठपुर लौट रहे थे।
वे ग्राम पंचायत बिशुनपुर स्थित मुर्गा दुकान के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ऑटो क्रमांक सीजी 15 एडी-0768 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पटवारी बाइक से उछलकर सड़क पर आ गिरे।
हादसे में उनके सिर व पैर में गंभीर चोट लगी और वे सड़क पर तड़पते रहे। हां से गुजर रहे लोग कुछ कर पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना कचहरीपारा निवासी आनंद शुक्ला ने चरचा पुलिस को दी। इसके बाद उसने मृत पटवारी के बेटे व अपने दोस्त कमलेश जगत को दी।
सूचना मिलते ही पटवारी के पुत्र, रामेश्वर सोनी व आशिफ सिद्दीकी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार को पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने पटवारी के पुत्र की रिपोर्ट पर ऑटो जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 304-ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। इधर पटवारी के मौत की खबर जैसे ही उसके घर में पहुंची, वहां मातम पसर गया।
Updated on:
3 Aug 2018, 8:12 PM IST
Published on:
3 Aug 2018, 8:12 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.