नगर सेना के नायक मिश्रा (President medal) ने कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जिले का सम्मान है। यातायात जन जागरुकता अभियान में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले वासियों का भरपूर सहयोग मिलता रहा है। जिसका सार्थक परिणाम रहा है कि वृहद पैमाने पर कार्यक्रम कराए गए। आगे भी नई ऊर्जा, जोश एवं उत्साह के साथ यातायात जन जागरुकता अभियान जारी रहेगा।