व्यापारियों का कहना है कि पुलिस दुकान में आगजनी के मामले में गंभीर नहीं है। कपड़ा दुकान का ताला तोडक़र असामाजिक तत्वों ने आग लगाई है। लेकिन 24 घंटे के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बीते कुछ सालों में आगजनी की यह तीसरी घटना है और चोरी की घटनाएं भी कई बार हो चुकी हैं। बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।