5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां को लगा मेरा आकाश मेला देखकर लौट आएगा लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था…

मेला देखने गए थे दो भाई, एक ही वापस लौट पाया..  
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Mar 07, 2019

kota news

मां को लगा मेरा आकाश मेला देखकर लौट आएगा लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था...

सीमलिया. क्षेत्र के रेलगांव मे गणेशजी की बगीची के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई व दो अन्य युवक घायल हो गए। सीमलिया थाने के एएसआई ब्रजराज सिंह ने बताया कि आकाश मेघवाल(15) पुत्र धनराज मेघवाल निवासी भाड़ाहेडा चारचौमा में अपने रिश्तेदार रोहित मेघवाल के साथ शिवरात्रि मेला देखने जा रहा था। गणेश जी की बगीची रेलगांव के पास मोटरसाइकिलों में आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें आकाश की मौके पर ही मौत हो गई व रोहित मेघवाल व गोविन्द सिंह घायल हो गए। मृतक का कोटा एमबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया व घायल का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है।

पढ़िए बर्खास्त आईपीएस पंकज चौधरी से जुड़ा वो चर्चित
किस्सा , जयपुर से दिल्ली तक मच गया था तहलका..


कार अनियन्त्रित होकर पलटी एक की मौत दो घायल
मण्डाना. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर मण्डाना बाई पास पर गुरूवार सुबह एक कार अनियन्त्रित होकर पलट जाने से एक जने की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो जने घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को मण्डाना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाकर उपचार करवाया तथा मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया थानाधिकारी महेश करवाल ने बताया कि भोपाल निवासी मध्य प्रदेश पुलिस के सेवा निवृत पुलिस उपाधिक्षक चेतराम मीणा व चालक विनोद कटारिया तथा ज्ञानचन्द बैरागी तीनों भोपाल से जयपुर के लिए जा रहे थे कि रास्ते में मण्डाना बाई पास पर कार अनियन्त्रित होकर सड़क से नीचे पत्थरों से टकराकर पलट गई जिससे चेतराम मीणा की मृत्यु हो गई तथा विनोद व ज्ञानचन्द के चोटे आई जिनका मण्डाना में उपचार करवाया गया सूचना पाकर पुलिस उपाधिक्षक रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया वहीं एफएसएल टीम से भी घटना स्थल का मौका मुआयना करवाया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।