6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

19 साल बाद कोटा देखेगा हाकी का जादू…

कोटा में फिर चलेगा हाकी का जादू
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Dec 03, 2018

19 saal baad Kota dekhega hocky ka jaadu.magic.

19 साल बाद कोटा देखेगा हाकी का जादू...

कोटा. 19 साल बाद कोटा में एक बार फिर हॉकी का जादू चलेगा। कोटा में सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस आयोजन की मेजबानी हॉकी कोटा राजस्थान को दी गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संभावित 30 खिलाडिय़ों की सूची भी जारी कर दी है। हॉकी कोटा संघ की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

Read More: #Election2018: इनको साधा तो सब साधे ....युवा बदलेंगे प्रत्याशियों की तकदीर

हॉकी कोटा के चेयरमैन बलतेजसिंह बराड़ व सचिव हॉकी कोटा सुमेरसिंह कछावा ने संयुक्त रूप से बताया कि इससे पहले 1999 में सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हुई थी। 2008 तक राजस्थान में कोटा ने हॉकी में अपना वर्चस्व जमाया। अब तक अधिकतर चैम्पियनशिप कोटा के नाम ही रही है। हालांकि 2008 के बाद अलवर व जयपुर ने चैम्पियनशिप जीती है। राजपूत हॉकी क्लब कोटा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता रेलवे वर्कशॉप स्टेडियम में होगी। अब तक राज्य की 30 टीमों ने पंजीयन करवा लिया है।

हॉकी प्रशिक्षण आज से


संभावितों खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से हॉकी मैदान शुरू होगा, जो 20 दिसम्बर तक चलेगा। प्रशिक्षण शिविर में किए गए बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हॉकी कोटा की 18 सदस्यीय टीम की घोषणा 20 दिसम्बर को की जाएगी।