उन्होंने कहा कि उसने एक्सीडेंट किया है और उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और मारपीट कर नोटों से भरा बैग छीनकर ले गए। इस पर मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश की गई। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे व ऐसी वारदात करने वालों की जानकारी जुटाने के बाद 5 आरोपितों को नामजद किया गया। इनमें से 4 को गिरफ्तार किया है, एक अन्य की तलाश की जा रही है।