थानाधिकारी श्रीचंद सिंह ने बताया कि बारां स्थित हरनावदा शाहजी निवासी हेमराज लोधा एक ऑटो मोबाइल कम्पनी में चालक है। उसे ग्राहक के साथ नई कार लेने चित्तौड़ जाना था। लेकिन वह केशवपुरा में अपने दोस्तों के यहां गया। वहां से 4 जनों गौरव, शुभम्, दिनेश व सोनू को कार में बैठाकर हैंगिंग ब्रिज देखने चला गया। वहां से वापस लौटने के लिए कार को रोंग साइड से मोड़ रहा था।