सरकार को लिखी 22 चिठ्ठियां कोई जवाब नहीं आया
कांग्रेस सरकार के समय 82 चिठ्ठियां लिखी, भाजपा सरकार को 22 चिठ्ठियां लिख चुका हूं, एक पत्र तो तीन दिन पहले ही लिखा है कि देश में लोकपाल लाओ, लोकायुक्त नियुक्त करो, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाओं। लेकिन एक भी पत्र का जवाब नहीं आया है। पहली सरकार को भी मौका दिया था और इस सरकार को भी साढ़े तीन साल का समय दे दिया, इसलिए अब आंदोलन किया जाएगा।