
कोटा. कोटा जिले में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के 20 नए केस सामने आए हैं। अब तक कोरोना पॉजिटिव के कुल केस 359 हो गए हैं। कोरोना से कुल मृत्यु 14 हो गई हैं। इस कारण गुमानपुरा क्षेत्र में दो जगह कफ्र्यू लगाया गया है।
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर थाना गुमानपुरा क्षेत्र में स्थित गोपीलाल वैष्णव के मकान, कुम्हारों का मोहल्ला, छावनी को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र सूरजपाल के मकान के सामने, शिवकरण राठौर के मकान के सामने के क्षेत्र को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित किया है। यहां 31 मई सुबह बजे तक कफ्र्यू की निषेधाज्ञा जारी की गई है। इसके अलावा जिला मजिस्ट्रेट ने थाना गुमानपुरा क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर के पास, मोदी सदन के पास, बल्लभबाड़ी के निवास को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र हनुमान मंदिर से दौलतराम भोई के मकान तक, विनोद सरोंजा के मकान से शैलेन्द्र जैन के मकान तक के क्षेत्र को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित किया है। यहां भी 31 मई सुबह 6 बजे तक कफ्र्यू रहेगा।
पहले कोटा से यूपी स्टूडेंट भेजे, अब भेज दिया 36 लाख का बिल
यहां से हटाया कफ्र्यू
महावीर नगर थाना क्षेत्र से कफ्र्यू हटाया जिला मजिस्ट्रट ने महावीर नगर थाना क्षेत्र में लगाए गए कफ्र्यू को 22 मई से प्रत्याहरित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ओम कसेरा ने बताया कि थानाधिकारी महावीर नगर, वृत्ताधिकारी वृत्त-चतुर्थ एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट की संयुक्त रिपोर्ट तथा सीएमएचओ की अनुशंसा पर कफ्र्यू हटा दिया गया। मकान नम्बर 3-ए-42, महावीर नगर विस्तार योजना को केन्द्र बिन्दु मानते हुए उसके चारों ओर के क्षेत्र मकान नम्बर 3-ए-34 से 3-ए-44 महावीर नगर विस्तार योजना तक, मकान नम्बर 3-डी-26 से 3-डी-34 महावीर नगर विस्तार योजना तक, मकान नम्बर 3-डी-35 से 3-डी-42 महावीर नगर विस्तार योजना, मकान नम्बर 3-डी-43 से 3-डी-49 महावीर नगर विस्तार योजना तक के क्षेत्र की जीरो मोबिलिटी और कफ्र्यू की निषेधाज्ञा को 22 मई से प्रत्याहरित किया गया है।
Published on:
22 May 2020 07:41 pm
